शाहजहांपुर: ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
शाहजहांपुर/जलालाबाद, अमृत विचार। ग्राम पंचायत अब्दालपुर अलबेला के प्रधान पति राजेश कुशवाहा ने गांव लोगों के साथ तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे गांव का विकास कार्य अवरूद्ध हो गया है। विवाद रंजिश को …
शाहजहांपुर/जलालाबाद, अमृत विचार। ग्राम पंचायत अब्दालपुर अलबेला के प्रधान पति राजेश कुशवाहा ने गांव लोगों के साथ तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे गांव का विकास कार्य अवरूद्ध हो गया है। विवाद रंजिश को लेकर है। इससे पूर्व में ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ विपक्षी पार्टी के लोगों ने विधायक को ज्ञापन देकर प्रधान पर कई लगाए थे।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि गांव की नालियों का पानी लगभग 20 वर्षों से ग्राम समाज के तालाब में जा रहा था। लेकिन गांव के ही भू माफियाओं ने नाला की जमीन को समतल करके मकान बना लिए। जिससे सभी गांव का पानी नहीं निकल रहा और रास्ते में जलभराव होने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बन गई है। वहीं नाली के पानी को लेकर आए दिन झगड़े फसाद होते रहते हैं। यह भूमाफिया पानी के निकास में सरकारी राजस्व टीम का विरोध करने के साथ ही लोगों को प्रताड़ित करते हैं।
यहीं नहीं ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को भी यह भूमाफिया लगातार प्रभावित करते आ रहे हैं। इन भू माफियाओं ने तालाब की भूमि के निजी पट्टे करा लिए जो नियम के विरुद्ध है। ज्ञापन में बताया कि ग्रामीणों ने नाला की नाप राजस्व टीम से कराकर खुदाई का कार्य भी शुरू कराया। लेकिन ये भू माफियाओं ने बार-बार नाप को गलत साबित कर काम को रुकवा दिए।
ग्रामीणों ने मांग किया,कि तालाब की भूमि को खाली कराकर गांव का पानी नाले के माध्यम से तालाब तक पहुंचाया जाए। उन्होंने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रधान सावित्री देवी, प्रधान पति राजेश कुशवाहा, रामराज, कल्लू , वीरेंद्र सिंह, प्रेमपाल, राजू आदि मौजूद थे।
