गोंडा: आतंक का शबब बने लकड़बग्घे को ग्रमीणों ने पीट-पीटकर कर मार डाला
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के उमरिया ग्राम सभा में करीब एक माह से लकड़बग्घे के आतंक से लोग परेशान थे। गुरुवार को लकडबग्घा मृत अवस्था में मिला। बताया जाता है कि परेशान ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाबत क्षेत्राधिकारी टिकरी रेंज विनोद कुमार नायक ने बताया कि …
नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र के उमरिया ग्राम सभा में करीब एक माह से लकड़बग्घे के आतंक से लोग परेशान थे। गुरुवार को लकडबग्घा मृत अवस्था में मिला। बताया जाता है कि परेशान ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाबत क्षेत्राधिकारी टिकरी रेंज विनोद कुमार नायक ने बताया कि घटना की जांच कर ही कुछ बताया जा सकता है। टीम भेज दी गई है।
क्षेत्र के उमरिया ग्राम सभा में पिछले एक माह से ग्राम सभा के आबादी के पास लकड़बग्घे के देखने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त था। करीब एक सप्ताह तक वन विभाग की टीम द्वारा चिन्हित स्थान के आसपास कांबिंग की गई और लकड़बग्घे को पकड़ने का प्रयास किया गया। पर तमाम कोशिशों के बावजूद लकड़बग्घा पकड़ में नहीं आया। एक बार तो जाल को काट कर भी वापस भाग गया था।
ग्राम सभा के प्रधान पति अभिषेक सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम अमृत सरोवर तालाब के आसपास लकड़बग्घे के पैरों के चित्र दिखाई दिया था। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि लकड़बग्घा मृत पड़ा हुआ है। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई। कुछ लोगों की माने तो लकड़बग्घे को लोगों ने मार डाला। इस मामले में क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार की सूचना मिली है। मौत के कारणों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-गोंडा: आईटीआई मनकापुर व वन विभाग की टीम ने पकड़ा तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल
