गोंडा: शोभापुर ग्राम सभा के प्रधान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा/नवाबगंज। थाना क्षेत्र के शोभापुर ग्राम सभा के प्रधान श्याम बाबू शुक्ला को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। गुरुवार को रजिस्टर्ड डाक से मिले पत्र में परिवार सहित उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रधान ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक …

गोंडा/नवाबगंज। थाना क्षेत्र के शोभापुर ग्राम सभा के प्रधान श्याम बाबू शुक्ला को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। गुरुवार को रजिस्टर्ड डाक से मिले पत्र में परिवार सहित उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रधान ने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष टीपी सिंह ने बताया कि रजिस्टर्ड डाक व तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

थाना क्षेत्र के शोभापुर ग्राम सभा के प्रधान श्याम बाबू शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह एक रजिस्टर्ड डाक से चिट्ठी मिली। डाक भेजने वाले ने अपना ऊपर नाम अभिषेक श्रीवास्तव अंकित कर रखा है। डाक के अंदर प्रधान व उनके परिजनों को ग्राम सभा के बाग को 15 दिन के अंदर खाली न करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है।

प्रधान श्याम बाबू शुक्ला की माने तो रजिस्टर्ड डाक भेजने वाले अभिषेक श्रीवास्तव उनके गांव के हैं और उनसे बाग उन्होंने खरीदा है। उनसे कोई विवाद नहीं है। पर उनके नाम से आए रजिस्टर्ड डाक में “15 दिन के अंदर बाग खाली करने की धमकी दी गई है।

इस संबंध में अभिषेक श्रीवास्तव से जब फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उनके और प्रधान के बीच में कोई लफड़ा ही नहीं है। वह बाग उन्होंने उनको बेच रखा है। उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। इस रजिस्टर डाक से उनका कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें:-मेरठ : पांच दिन से गायब युवक की मिली लाश, घर में हत्यारों ने फेंकी चिट्ठी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार