पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बोले- ये जो कहा जा रहा है कि सीएम शिवसेना का है, वो गलत है, सत्ता के लिए रातोंरात खेल किया गया
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उद्धव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, ये जो कहा जा रहा है कि सीएम शिवसेना का है, वो गलत है। शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं। उद्धव ने कहा कि, सत्ता …
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उद्धव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, ये जो कहा जा रहा है कि सीएम शिवसेना का है, वो गलत है। शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं। उद्धव ने कहा कि, सत्ता के लिए रातोंरात खेल किया जा रहा है।
उन्होंने मुंबई के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ऐसा कोई काम नहीं करें जो पर्यावरण को खराब करता हो। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मेरे दिल से कोई भी महाराष्ट्र को नहीं निकाल सकता है। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं। लेकिन अगर इन पर लोगों का भरोसा नहीं रहा तो क्या होगा। उद्धव ठाकरे ने इस दौरान नई सरकार को बधाई भी दी. लेकिन साथ में ये भी कहा कि, महाराष्ट्र को बर्बाद ना करें।
ये भी पढ़ें- नुपूर शर्मा को SC से झटका, कहा- HC में दायर करें याचिका, टीवी पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए
