छत्तीसगढ़: प्रदेश में बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, मिले नए 167 मरीज, एक्टिव केस हुए 933

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को प्रदेश में 167 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 933 पहुंच गई है। कोरोना से रायपुर में एक की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा 255 रायपुर व 182 एक्टिव केस …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को प्रदेश में 167 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 933 पहुंच गई है। कोरोना से रायपुर में एक की मौत भी हुई है। सबसे ज्यादा 255 रायपुर व 182 एक्टिव केस दुर्ग जिले में हैं।

राज्य शासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी एयरपोर्ट व राज्य की सीमाओं पर कोविड जांच अनिवार्य कर दिया है। इधर मुख्य सचिव ने वैक्सीनेशन में तेजी लाने और कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने अफसरों को निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल