रायबरेली: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत
रायबरेली। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया है। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर मुंशीगंज के पास हुआ है। भदोखर थाना क्षेत्र के गांव सूरजकुंड निवासी विजय बहादुर यादव (40 वर्ष ) पुत्र रामदीन …
रायबरेली। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया है। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर मुंशीगंज के पास हुआ है। भदोखर थाना क्षेत्र के गांव सूरजकुंड निवासी विजय बहादुर यादव (40 वर्ष ) पुत्र रामदीन यादव बाइक से सलोन की ओर जा रहे थे । रायबरेली शहर से निकलकर वह जैसे ही मुंशीगंज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है ।
सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया है। भदोखर कोतवाल ऐशकान्त सिंह ने बताया कि शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।
पढ़ें-बहराइच: हिस्सेदारी की बात नहीं बनी तो कथित पत्रकार ने मारपीट का लगाया आरोप
