Shooting in America : अमेरिका में गोलीबारी, तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एलन (अमेरिका)। अमेरिका के केंटुकी प्रांत में एक व्यक्ति ने पुलिस के एक दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके कारण तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंटुकी प्रांत के एलन शहर में गुरुवार रात यह घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने 49 …

एलन (अमेरिका)। अमेरिका के केंटुकी प्रांत में एक व्यक्ति ने पुलिस के एक दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके कारण तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंटुकी प्रांत के एलन शहर में गुरुवार रात यह घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने 49 वर्षीय आरोपी लांस स्टोर्ज़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम उसके घर वारंट देने गई थी। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में एक आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी भी घायल हो गया और पुलिस का एक कुत्ता मारा गया।

फ्लॉयड काउंटी शेरिफ जॉन हंट ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : अमेरिका : बच्चे को कार में छोड़कर काम पर गया पिता, लौटा तो मिली लाश

संबंधित समाचार