मुरादाबाद : नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर दूर हुई चिकित्सक की कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में संचालित 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मानव संसाधन की कमी अब कुछ हद तक दूर हुई। वाक इन इंटरव्यू के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने दो चिकित्सकों को दो केंद्रों पर तैनाती दे दी है। अब यहां मरीजों को इलाज मिल सकेगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाबबाड़ी और वारसी नगर काफी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में संचालित 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मानव संसाधन की कमी अब कुछ हद तक दूर हुई। वाक इन इंटरव्यू के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने दो चिकित्सकों को दो केंद्रों पर तैनाती दे दी है। अब यहां मरीजों को इलाज मिल सकेगा।

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाबबाड़ी और वारसी नगर काफी दिनों से रिक्त चल रहा था। जिससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता था। पिछले महीने हुए जनपद स्तरीय वाक इन इंटरव्यू में चार चिकित्सकों की नियुक्ति हुई थी। इसी क्रम में शनिवार को इन केंद्रों के लिए दो चिकित्सक भेजे गए।

डॉ. मोहित को गुलाबबाड़ी और जियाउर रहमान खान को वारसी नगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनाती दी गई। अरबन हेल्थ कॉर्डिनेटर प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी ने इन दोनों केद्रों पर चिकित्साधिकारी की तैनाती कर दी है। अब यहां मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। अन्य केंद्र पर भी जल्द तैनाती हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अब मेडिकल स्टोर पर नहीं बिकेगा ‘गुड हेल्थ कैप्सूल’, जानिए क्यों?

संबंधित समाचार