कन्नौज: संदिग्ध हालात में छत से गिरा अधेड़, मौत…परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ छत से गिर गया। परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सदर कोतवाली क्षेत्र महादेवी घाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मेंहदीपुर बजरिया …

कन्नौज। संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ छत से गिर गया। परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सदर कोतवाली क्षेत्र महादेवी घाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मेंहदीपुर बजरिया निवासी राजकुमार (52) पुत्र द्वारिका प्रसाद छत पर सो रहा था।

शनिवार सुबह लोगों ने उसे मकान के पीछे खेत में लेटा देखा। जब लोग पास पहुंचे तो देखा कि सिर में गहरी चोट लगी हुई थी। सूचना पर पहुंचे बेटे ने तुरंत निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन के लिए चीर घर भेज दिया।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कि राजकुमार शराब पीता था। शुक्रवार की शाम को भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसके बाद घर में सभी के साथ जमकर लड़ाई लड़ी और छत पर जाकर सो गया। सुबह होने पर घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, खेत से शव हुआ बरामद

संबंधित समाचार