छत्तीसगढ़: हाथी के हमले से युवक की मौत, दो भाई बाल बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथी का आतंक देखने को मिला है। यहां हाथी ने एक 25 वर्षीय युवक को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने आज बताया कि कल रात हाथी ख़रीझरिया पहुंच गया और दो घरों को तोड़ते …

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथी का आतंक देखने को मिला है। यहां हाथी ने एक 25 वर्षीय युवक को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने आज बताया कि कल रात हाथी ख़रीझरिया पहुंच गया और दो घरों को तोड़ते हुए खारी झरिया निवासी अब्राह्न तिग्गा के घर मे जा पहुंचा था। इसके बाद उनके तीनों बेटे घर से बाहर निकले। हाथी ने एक को कुचलकर मार डाला। वहीं, दो भाई ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

ये भी पढ़ें- CM बघेल पहुंचे पोंड़ी गांव, देवगुड़ी में पूजा अर्चना कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की