गिलोय लिवर को पहुंचाता है नुकसान, जा सकती है जान : प्रो. अजय कुमार
लखनऊ। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच अक्सर गिलोय की चर्चा होना आम बात है। भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में भी गिलोय को काफी महत्वपूर्ण औषधि बताया जाता है। कई रोगों में गिलोय को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इसका आवश्यकता से अधिक सेवन आपको बीमार और बहुत बीमार कर सकता …
लखनऊ। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच अक्सर गिलोय की चर्चा होना आम बात है। भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में भी गिलोय को काफी महत्वपूर्ण औषधि बताया जाता है। कई रोगों में गिलोय को खाने की सलाह दी जाती है।
लेकिन इसका आवश्यकता से अधिक सेवन आपको बीमार और बहुत बीमार कर सकता है। गिलोय सीधे तौर पर लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बात का खुलासा केजीएमयू के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट युनिट के एडिशनल प्रोफेसर डॉ अजय कुमार पटवा के एक शोध में हुआ है।
डॉ. अजय कुमार पटवा ने बताया कि गिलोय एक प्रकार का पौधा है जिसे भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, उन्होंने बताया कि गिलोय को लेकर यह मान्यता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है।
लेकिन असल में ऐसा नहीं है, अभी हाल ही में शुरू हुए कोविड महामारी के दौरान गिलोय को एक इम्यून प्रतिरक्षा वर्धक दवा कहा गया और इसका खूब प्रचार प्रसार भी हुआ। जिसके बाद इसका लोगों ने इस्तेमाल भी खूब किया।
बताया जा रहा है कि इसके इस्तेमाल से लोगों को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई, डॉ. अजय ने बताया कि शोध के दौरान पूरे भारत के 9 राज्यों के 13 केंद्रों ने हिस्सा लिया और यह बताया कि गिलोय से लीवर को नुकसान पहुंच सकता है।
रासायनिक और विषविज्ञान संबंधित विश्लेषणोंर से गिलोय में पाए जाने वाले हानिकारक तत्वों की जानकारी भी इस अध्ययन में निकल कर सामने आई है, इस अध्ययन में 46 मरीजों को शामिल किया गया है, इनमें से ज्यादातर मरीजों ने करीब 46 दिनों तक गिलोय का सेवन किया था।
इस दौरान यह देखा गया कि मरीजों में लिवर को नुकसान पहुंचा रहा है, गिलोय लिवर में सामान्य सूजन से लेकर गंभीर रूप से क्षति पहुंचा रहा, इतना ही नहीं मरीजों में लिवर के एंजाइम बढ़ने से लेकर पीलिया और मृत्यु तक देखी गई है।
इस शोध में इस बात को दर्शाया गया है कि गिलोय पूरी तरह से सुरक्षित दवा नहीं है, डॉ. अजय का यह शोध लिवर रिसर्च क्लब आफ इंडिया के सहयोग से कुछ महीने पूर्व अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर डिजीज के आधिकारिक जनरल के हिपैटोलॉजी कम्यूनिकेशन में प्रकाशित हुआ है। शोध में साफ तौर पर बताया गया है कि गिलोय से लीवर को नुकसान पहुंच सकता है।
पढ़ें-बरेली: कैडेवरिक के जरिए डॉक्टर्स सीख रहे घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की सफल विधि
