रुद्रपुर: विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

रुद्रपुर: विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, पति पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि मार्च 2022 में उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से पति व उसके परिजन ने कम दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि इस बीच पति ने मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि मार्च 2022 में उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से पति व उसके परिजन ने कम दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि इस बीच पति ने मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियों भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी।

इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। जिस पर ससुरालियों ने समझौता करते हुए उसे कभी परेशान न करने का वादा किया। कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने समझौते का उल्लंघन करते हुए उसे किराये के मकान में रख दिया। महिला के अनुसार इस बीच वह गर्भवती हो गई। आठ मई को उसकी सास उसके पति को अपने साथ ले गई। तब से उसका पति उसके साथ नही रह रहा है। फोन पर संपर्क करने पर कोई जवाब भी नहीं दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताजा समाचार

IPL 2024 : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, नजरें जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ऋषभ पंत पर 
बरेली: ICSE का रिजल्ट घोषित, छात्रों के खिले चेहरे
मुक्त शिक्षा विद्यालय में नहीं देनी होगी छात्रों को फीस, माफ करने की घोषणा, SOL ने की घोषणा
चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिये अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका गांधी
हल्द्वानी: महिला कांग्रेस का SDM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, सांसद प्रज्ज्वल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
फिल्म हाउसफुल 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री, बोले-साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना खुशी की बात