मुरादाबाद : 10 दिनों में कटघर के तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर के संवदेनशील थानों की सूची में शुमार कटघर की तीन पुलिस चौकियां प्रभारी विहीन हैं। 10 दिनों के भीतर तीन चौकी प्रभारी हटा दिए गए। तीनों दारोगा ने खामोशी के साथ अपनी आमद पुलिस लाइन में दर्ज तो करा दी, लेकिन चौकियों को नए प्रभारी नहीं मिले। प्रभारियों की पोस्टिंग में देर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। महानगर के संवदेनशील थानों की सूची में शुमार कटघर की तीन पुलिस चौकियां प्रभारी विहीन हैं। 10 दिनों के भीतर तीन चौकी प्रभारी हटा दिए गए। तीनों दारोगा ने खामोशी के साथ अपनी आमद पुलिस लाइन में दर्ज तो करा दी, लेकिन चौकियों को नए प्रभारी नहीं मिले। प्रभारियों की पोस्टिंग में देर से कटघर पुलिस की चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं। इसकी बड़ी वजह सन्निकट बकरीद का त्योहार है।
हैरत
- गुपचुप अंदाज में चौकी प्रभारियों ने दर्ज कराई लाइन में आमद
- चौकियों पर नई तैनाती न होने से कटघर पुलिस की धड़कनें तेज
- अब चौकी दससराय से रोहित को मिला पद छोड़ने का आदेश
कटघर थाने की लाजपत नगर चौकी पर दारोगा यशवीर सिंह बतौर प्रभारी तैनात थे। जबकि पंडित नंगला चौकी का प्रभार एसआई अर्जुन त्यागी के हाथ था। दोनों ही चौकी प्रभारी एक साथ बीते 24 जून को हटा दिए गए। छानबीन में पता चला कि एक चौकी प्रभारी गोलमाल के संदेह में नपे तो दूसरे पर गाज इसलिए गिरी कि वह सत्तधारी दल से सरोकार रखने वाले एक नेताजी से बहस कर बैठे। गोलमाल का संदेह व नेताजी से बहसबाजी दो दारोगा की कुर्सी खा गई। कटघर थाने को अपने दो चौकी प्रभारियों से एक साथ हाथ धोना पड़ा। मामले ने रविवार को एक बार फिर तब नया मोड़ लिया, जब कटघर थाने की चौकी दस सराय पर तैनात रोहित कुमार को भी कुर्सी छोड़ने का आदेश दे दिया गया।
पद से हटाए जाने का कारण बताया संकलन में लापरवाही
चौकी प्रभारी के पद से हटाए जाने का कारण मुकदमे व उससे संबंधित साक्ष्य के संकलन में लापरवाही बरतना बताया गया। हालांकि तीनों चौकी प्रभारियों को हटाए जाने के असल कारणों को लेकर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि 10 दिन के भीतर एक ही थाने के तीन चौकी प्रभारियों को हटाए जाने की सूचना पुलिस की सोशल मीडिया सेल के प्लेटफार्म तक पर भी उपलब्ध नहीं है। अब जबकि त्योहारों की शृंखला सिर पर है और महानगर के एक ही थाने की तीन पुलिस चौकी प्रभारी विहीन हैं तो सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना लाजमी है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: उल्टी का बहाना बनाकर रुकवाई गाड़ी, फरार हो रहे अभियुक्त को पुलिस ने दोबारा दबोचा
