Health Tips: यह 3 फूडस खाने से मजबूत होंगे घुटने, नहीं होगी दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बढ़ती उम्र के साथ बूढ़े लोगों के घुटनों और जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ जाती हैं। कई बार घुटनों में दर्द चोट लगने से या फिर रोगों की वजह से हो सकती है जैसे गठिया, गाउट आदि। इस परेशानी को कम करने के लिए कैल्शियम युक्त खाना लेने की सलाह दी जाती है। कैल्शियम …

बढ़ती उम्र के साथ बूढ़े लोगों के घुटनों और जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ जाती हैं। कई बार घुटनों में दर्द चोट लगने से या फिर रोगों की वजह से हो सकती है जैसे गठिया, गाउट आदि। इस परेशानी को कम करने के लिए कैल्शियम युक्त खाना लेने की सलाह दी जाती है। कैल्शियम हड्डीयों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

बारिश और सर्दी के मौसम में जोड़ों का दर्द काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आपको खान-पान में बदलाव करने के अलावा हल्का वर्कआउट भी करना चाहिए। जोड़ों के लिए फायदेमंद फूडस दर्द से छुटकारा दिलाते हैं।

दूध का सेवन– दूध यदि आप अपने हड्डियों को मजबूत और मसल्स का विकाश करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना दूध पीने की एडवाइस देते हैं। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, इसके अलावा इसमें विटामिन ए, डी, के और ई के साथ फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन और कई खनिज, वसा और ऊर्जा भी होती है।

अदरक– जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों के लिए यह शानदार इलाज कहलता है। एक कप दूध में एक टीस्पून पिसी हल्दी, अदरक के टुकड़े और चुटकीभर काली मिर्च डालकर उबाल लें। इसमें शहद मिलाकर पिएं।

नट्स– रोजाना इसका सेवन करने वाले शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करते हैं। नट्स को खाने से आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।

पढ़ें-Amla Juice: इन तरीकों से करें आंवला जूस का सेवन, मिलेंगे यह फायदे