आगरा : ताजमहल देखने गए पर्यटक हुए परेशान, अचानक बंद हुआ यह सिस्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। दुनिया भर से ताजमहल देखने आये पर्यटक उस समय परेशान हो गए जब उन्हें पश्चिमी गेट से प्रवेश नहीं मिला। तकरीबन आधे घंटे तक उन्हें ताजमहल के बाहर ही इंतज़ार करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार ताजमहल के पश्चिमी गेट के टर्न स्टाइल सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके …

आगरा, अमृत विचार। दुनिया भर से ताजमहल देखने आये पर्यटक उस समय परेशान हो गए जब उन्हें पश्चिमी गेट से प्रवेश नहीं मिला। तकरीबन आधे घंटे तक उन्हें ताजमहल के बाहर ही इंतज़ार करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार ताजमहल के पश्चिमी गेट के टर्न स्टाइल सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद पर्यटकों को इस दरवाजे से प्रवेश नहीं मिला। कुछ देर बाद उन्हें ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश दिया गया।

सोमवार को सुबह बारिश के कारण पश्चिमी गेट के टर्न स्टाइल गेटों ने अचानक काम करना बन्द कर दिया। इसकी खबर मिलने पर ताज के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने इलेक्ट्रीशियन से चेक कराया तब पता चला कि नमी के कारण यूपीएस ने काम करना बंद कर दिया था। इस पर सिस्टम को सीधे चालू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें –Licypriya Kangujam के Tweet से बदल गई ताजमहल के बाहर की तस्वीर, रंग लाई मुहिम

संबंधित समाचार