उन्नाव: निजी अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लपरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव/बांगरमऊ। क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर कलवारी मोड़ के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधक उसे कार से इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम गोलुहापुर निवासी श्याम सुंदर की 30 वर्षीय पत्नी आशा ने …

उन्नाव/बांगरमऊ। क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर कलवारी मोड़ के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल प्रबंधक उसे कार से इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम गोलुहापुर निवासी श्याम सुंदर की 30 वर्षीय पत्नी आशा ने करीब दो माह पूर्व यहां के सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया था।

तब स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने आशा को खून की कमी बताकर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी थी। किंतु परिजन जच्चा और बच्चे को लेकर घर चले गए। खून की कमी के चलते एक पखवाड़ा पूर्व आशा की हालत बिगड़ गयी। परिजनों ने हरदोई मार्ग पर कलवारी मोड़ के निकट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार को उसकी हालत काफी बिगड़ गयी ।

यह देख अस्पताल प्रबंधक उसे इलाज के लिए कार से लखनऊ लेकर जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने एक चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम के बाहर जमकर हंगामा किया। मृतका के पति श्याम सुंदर ने नर्सिंग होम चिकित्सक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें:-बिजनौर: शराब पीने के दौरान मारपीट से युवक की मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज