बरेली: पालतू कुत्ते संग बच्चे को सड़क पर रोता बिलखता छोड़ गए मां-बाप, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के रामगंगा पुल पर एक बच्चा रोता दिखाई दिया। जब अमृत विचार की टीम की नजर इस बच्चे पर पड़ी तो मामला सामने आया। दरअसल, बच्चे ने रोते हुए बताया कि उसके माता पिता उसे छोड़ कर चले गए हैं। बच्चे ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के रामगंगा पुल पर एक बच्चा रोता दिखाई दिया। जब अमृत विचार की टीम की नजर इस बच्चे पर पड़ी तो मामला सामने आया।
दरअसल, बच्चे ने रोते हुए बताया कि उसके माता पिता उसे छोड़ कर चले गए हैं। बच्चे ने बताया कि वह बदायूं मेन चौराहा के पास रहता है।
बच्चे ने बताया कि उसके पिता पंक्चर जोड़ने का काम करते हैं। बच्चे ने बताया कि वह लड़का है और लड़कियों जैसे बर्ताव करता है। उसकी हरकतें भी लड़कियों की तरह ही हैं।
इसके साथ ही उसने बताया कि उसे फ्रॉक पहनने और लड़कियों की तरह रहना भी पसंद है। लेकिन, उसके माता पिता उसकी इन हरकतों और आदतों के सख्त खिलाफ हैं।
यही वजह है कि उसके मां-बाप उसे अकेला रोता हुआ छोड़कर चले गए और उसका पालतू कुत्ता भी बच्चे के साथ में छोड़कर चले गए।
बच्चे ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता रोज उसकी खूब पिटाई करते हैं। अमृत विचार ने जब बच्चे से उसके और उसके माता पिता के बारे में जानना चाहा तो बच्चे ने कहा कि उसे कुछ याद नहीं है। बस इतना याद है कि रामगंगा पुल के पास उसके सिर पर किसी ने बड़ा सा कोई गोला उतारा और माथे पर तिलक लगा दिया, साथ ही बच्चे ने पैर की चोट भी दिखाई। इसके अलावा बच्चे को और कुछ भी याद नहीं है।
ये भी पढ़ें : बरेली: किसान की भाला घोपकर हत्या
