शर्मनाक: पाकिस्तान में बस कंडक्टर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, शाहबाज ने दिए कार्रवाई के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार को एक लड़की से बस में दुष्कर्म किया गया। यह लड़की अकेले सफर कर रही थी और रात होने की वजह से उसे नींद आ गई थी। रास्ते में एक स्टॉप पर बस रुकी। सभी पैसेंजर नाश्ते और रिफ्रेशमेंट के लिए उतर गए। इस दौरान कंडक्टर ने लड़की से दुष्कर्म किया। …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार को एक लड़की से बस में दुष्कर्म किया गया। यह लड़की अकेले सफर कर रही थी और रात होने की वजह से उसे नींद आ गई थी। रास्ते में एक स्टॉप पर बस रुकी। सभी पैसेंजर नाश्ते और रिफ्रेशमेंट के लिए उतर गए। इस दौरान कंडक्टर ने लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बस पंजाब प्रांत के भख्खर से कराची जा रही थी।

पिछले महीने कराची जा रही ट्रेन में एक लड़की से 3 टिकट कलेक्टर्स ने दुष्कर्म किया था। उसका वीडियो भी वायरल कर दिया गया था। शनिवार के मामले को लेकर गुस्सा इस कदर है कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को मामले में दखल देना पड़ा। आरोप है कि कंटक्टर जबरदस्ती लड़की को बस की सबसे पिछली सीट पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने बाद में इसकी जानकारी पुलिस के इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर पर दी। कुछ देर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की का मेडिकल भी कराया गया।

शाहबाज ने दिए कार्रवाई के आदेश
पंजाब प्रांत में पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज की सरकार है। हमजा शरीफ यहां के मुख्यमंत्री हैं। हमजा मुल्क के वजीर-ए-आजम शाहबाज शरीफ के बेटे हैं। लोगों का गुस्सा देखते हुए प्रधानमंत्री शाहबाज को खुद दखल देना पड़ा। उन्होंने पंजाब के आजीपी को खुद फोन किया और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। पिछले महीने पंजाब प्रांत के गृह मंत्री अत्ता तराड़ ने रेप के बढ़ते मामलों को देखते हुए इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया था। कहा था कि पंजाब में यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामले बेहद गंभीर मुद्दा हैं। पंजाब में रोजाना रेप के 4-5 मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते सरकार दुष्कर्म और इस तरह के मामलों से निपटने के लिए यह फैसला लेना पड़ा। माता-पिता से अपील है कि बच्चों को घर पर अकेला न छोड़ें।

ये भी पढ़ें:- चीन में डाउन पेमेंट के तौर पर तरबूज और लहसुन ले रहीं रियल एस्टेट कंपनियां

संबंधित समाचार