शाहजहांपुर: धरती का हुआ श्रंगार, जनपद में रोपे गए 42 लाख पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। चिकित्सा परिवार कल्याण की प्रमुख सचिव अपर्णा यू ने मंगलवार को ददरौल क्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव में पौधा लगाकर पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ किया। प्रमुख सचिव ने ककरा में स्थिति शमशान की जमीन पर भी पौधारोपण किया। उसके बाद मियांबाकी तकनीक पर आधारित स्थापित वन वाटिका का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। चिकित्सा परिवार कल्याण की प्रमुख सचिव अपर्णा यू ने मंगलवार को ददरौल क्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव में पौधा लगाकर पौधारोपण महा अभियान का शुभारंभ किया। प्रमुख सचिव ने ककरा में स्थिति शमशान की जमीन पर भी पौधारोपण किया। उसके बाद मियांबाकी तकनीक पर आधारित स्थापित वन वाटिका का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में सभी को पौधारोपण के इस महा अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। जियो टैगिंग तकनीक से पौधारोपण की स्थिति, गिनती व मॉनिटरिंग अच्छी होगी। दो से तीन माह बाद रोपित पौधों की स्थित का पता चलेगा। कहा कि पेड़ लगाना सरल है, लेकिन उसका संरक्षण कठिन है।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में मंगलवार को 3738 स्थानों पर विभिन्न प्रकार के लाखों पौधे रोपित किए गए गए हैं। कहा कि तनाव व भागदौड़ भरी जिंदगी में पौधे हमें शांति व सकून देते हैं। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार विधायक ददरौल मानवेंद्र सिंह, विधायक जलालाबाद, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा, सीडीओ एसबी सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी आदि जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गंगा एक्सप्रेस-वे में गई जमीन, तीन भाइयों का मुआवजा हड़पा

 

संबंधित समाचार