वर्तमान में संगठन की मजबूती पार्टी के लिए जरूरी : अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बैठक हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व चुनाव अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शिवपूजन पांडे और संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने कहा मौजूदा परिस्थितियों में संगठन का …

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बैठक हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव व चुनाव अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शिवपूजन पांडे और संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने कहा मौजूदा परिस्थितियों में संगठन का मजबूत होना पार्टी हित के लिए बहुत आवश्यक है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है, चुनाव से मजबूत कार्यकर्ता निकलकर सामने आते हैं। राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा संगठनात्मक चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगे।

कांग्रेस पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। प्रयास रहेगा जो कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोकप्रिय होगा उसी कार्यकर्ता को चुनाव के आधार पर चयनित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यवाहक अध्यक्ष शिवपूजन पांडे ने कहा जिले में कांग्रेस का मजबूत संगठन है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जिले के प्रत्येक गांव में मिल जाएंगे। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने स्वागत किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, मुनीर अहमद, अशोक कुमार सिंह, महेश वर्मा, करीब करनी, भगवान बहादुर शुक्ला उपेंद्र कुमार सिंह, लल्लू, शरद शुक्ला, शैलेश शुक्ला, राम अभिलाष पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी, महानगर अध्यक्ष संदीप यादव रिशु ,इंद्रदेव पांडे, आशीष गुप्ता, सेवादल जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें-अयोध्या : अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, पूर्व सांसद बोले- वापस होनी चाहिए योजना

संबंधित समाचार