मुरादाबाद : 33 केंद्रों पर हो रही बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, पहली पाली में 1023 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश बीएड (दि्वर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले में 33 परीक्षा केंद्रों पर चल रही है। परीक्षा में पंजीकृत 13540 में से पहली पाली में 12517 अभ्यर्थियों ने सुबह 9-12 बजे तक राजकीय पालीटेक्निक, राजकीय गर्ल्स पालीटेक्निक कांठ रोड, हिंदू माडल इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज स्टेशन रोड बुद्ध बाजार, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश बीएड (दि्वर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा बुधवार को जिले में 33 परीक्षा केंद्रों पर चल रही है। परीक्षा में पंजीकृत 13540 में से पहली पाली में 12517 अभ्यर्थियों ने सुबह 9-12 बजे तक राजकीय पालीटेक्निक, राजकीय गर्ल्स पालीटेक्निक कांठ रोड, हिंदू माडल इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज स्टेशन रोड बुद्ध बाजार, अब्दुल सलाम मुस्लिम कन्या इंटर कॉलेज, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर परीक्षा में उपस्थित हुए।

जबकि 1023 अनुपस्थित रहे। केंद्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों ने निगरानी की। केंद्र व्यवस्थापक को गाइडलाइंस के अनुसार नकलविहीन, शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने की हिदायत दी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरूण कुमार दुबे ने बताया कि पहली पाली में उपस्थिति 92.44 फीसदी रही। दूसरी पाली की परीक्षा 2-5 बजे तक इन्हीं केंद्रों पर होगी।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: महिला शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने लगा दी फाइनल रिपोर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज