गोंडा : पहचान छुपा कर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा दारोगा, लव जिहाद का है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में लव जेहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली में तैनात एक दारोगा पर अपना धर्म व नाम बदलकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित युवती का कहना है कि नगर कोतवाली में तैनात एक गैर समुदाय के दरोगा ने …

गोंडा, अमृत विचार। जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में लव जेहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली में तैनात एक दारोगा पर अपना धर्म व नाम बदलकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित युवती का कहना है कि नगर कोतवाली में तैनात एक गैर समुदाय के दरोगा ने अपना नाम व धर्म छिपाकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो दारोगा ने जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इसकी शिकायत लेकर जब वह कोतवाली पहुंची तो उसे दारोगा की असलियत का पता चला। पीड़िता ने आरोपी दारोगा के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं विभागीय मामला होने के चलते पुलिस पूरी घटना को दबाने में जुटी है।

लव जेहाद का यह सनसनीखेज मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक नगर कोतवाली में तैनात एक दरोगा से उसकी दो साल पहले मुलाकात हुई थी। इस दौरान दारोगा ने अपना धर्म व नाम छिपा लिया और युवती से दोस्ती कर ली। धीरे धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दारोगा ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बना लिए।

पीड़िता का कहना है दो वर्ष तक दारोगा उसे शादी करने का झांसा देता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस अवधि में पीड़िता कई बार गर्भवती भी हुई लेकिन आरोपी ने शादी से पहले बच्चा न होने का हवाला देकर उसका गर्भपात कराता रहा। युवती का आरोप है कि जब उसने दारोगा पर शादी करने का दबाव बनाया तो 27 जून की रात करीब 10 बजे आरोपी उसके घर आया और आइसक्रीम में मिलाकर जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तब जाकर उसकी जान बची।

पीडि़ता का कहना है कि जब वह शिकायत लेकर नगर कोतवाली पहुंची तो उसे दारोगा को धर्म व नाम की असलियत पता चली। हकीकत जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी दारोगा को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें –बरेली: मामूली विवाद को बना दिया लव जेहाद, रिपोर्ट

संबंधित समाचार