अमेरिका के डेट्रॉयट में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी और एक संदिग्ध की मौत
डेट्रॉयट (अमेरिका)। अमेरिका के डेट्रॉयट में बुधवार को एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। डेट्रॉयट के पुलिस प्रमुख जेम्स वाइट ने यह जानकारी दी। वाइट ने कहा कि पुलिस अधिकारी और उनके सहकर्मी को बुधवार शाम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोली चला रहा है। इसके …
डेट्रॉयट (अमेरिका)। अमेरिका के डेट्रॉयट में बुधवार को एक पुलिस अधिकारी और एक बंदूकधारी व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। डेट्रॉयट के पुलिस प्रमुख जेम्स वाइट ने यह जानकारी दी। वाइट ने कहा कि पुलिस अधिकारी और उनके सहकर्मी को बुधवार शाम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोली चला रहा है।
इसके बाद वे मौके पर पहुंचे जहां संदिग्ध एक आधुनिक हथियार से उनकी दिशा में गोलीबारी कर रहा था। वाइट ने कहा कि एक अधिकारी को गोली लगी और उनके सहकर्मी ने संदिग्ध पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई। घायल अधिकारी की अस्पताल में मौत हो गई। मृत अधिकारी की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है लेकिन वाइट ने कहा कि वह पांच साल से विभाग में काम कर रहा था। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:- जॉनसन के शीर्ष सहयोगी का दावा, कहा- “उत्साह से भरे हैं” पद छोड़ने को तैयार नहीं
