पीलीभीत: सात दिन के ट्रायल के बाद बंद हुई मानसून सफारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। टाइगर रिजर्व का पयर्टन सत्र समाप्त होने के बाद जंगल के बाहर सैर सपाटा के लिए मानसून सफारी को शुरू किया गया था। सात दिनों के ट्रायल के बाद इसे अब फिलहाल बंद कर दिया गया है। अब नए अंदाज में और सुक्षाव के साथ इसे फिर से शुरू करने की तैयारी …

पीलीभीत, अमृत विचार। टाइगर रिजर्व का पयर्टन सत्र समाप्त होने के बाद जंगल के बाहर सैर सपाटा के लिए मानसून सफारी को शुरू किया गया था। सात दिनों के ट्रायल के बाद इसे अब फिलहाल बंद कर दिया गया है। अब नए अंदाज में और सुक्षाव के साथ इसे फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि आगामी सप्ताह में इसे फिर शुरू कर दिया जाएगा।

पहली जुलाई को डीएम पुलकित खरे ने गोमती उद्गम स्थल से टाइगर रिजर्व की ओर से मानसून सफारी का शुभारंभ किया था। इस सफारी से बाइफरकेशन होते हुए सेल्हा और सात झाल तक सफर कराया जा रहा था। इसका ट्रायल भी काफी अच्छा रहा और लोगों के लिए काफी सुविधा घूमने की मिली थी। बेहतर परिणाम को देखते हुए अब इसे और अधिक व्यवस्थाओं के साथ चलाने के लिए फिलहाल सफारी को गुरुवार से बंद कर दिया गया है।

सफारी के लिए क्या और संभव है इसके लिए सुझाव लेने के बाद इसे आगामी सप्ताह से चलाने की तैयारी की जा रही है। डीडी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। नए अंदाज और अनुभव के साथ इसे फिर से शुरू किया जाएगा। सफारी में लोगों की सुविधा के लिए क्या नया हो सकता है इस पर मंथन किया जा रहा है। संभावना है कि आगामी सप्ताह में इसे शुरू करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: नौकरी और मानदेय को लेकर संविदा कर्मियों ने दिया धरना

 

संबंधित समाचार