बदायूं मेरठ राजमार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, तीन महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं मेरठ राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। बतादें कि उस्मानपुर में सत्संग साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने तीनों महिलाएं आई थी। शुक्रवार सुबह लगभग 5 महिलाओं को रोड क्रॉस करते समय पिकअप ने रौंदा दिया। सहसवान -बदायूं मेरठ हाईवे थाना …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं मेरठ राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। बतादें कि उस्मानपुर में सत्संग साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने तीनों महिलाएं आई थी। शुक्रवार सुबह लगभग 5 महिलाओं को रोड क्रॉस करते समय पिकअप ने रौंदा दिया।

सहसवान -बदायूं मेरठ हाईवे थाना जरीफनगर के अंतर्गत ग्राम उस्मानपुर पर चल रहा है। सत्संग सत्संग में शामिल होने आई शकुंतला देवी, पत्नी मीलाल, 45 वर्ष ग्राम औरंगाबाद कसेर कलां थाना डिवाई सरोज, पत्नी राजू,43 वर्ष निवासी कसेर कलां थाना डिवाई, रामवती, पत्नी ओम प्रकाश,ग्राम नंदोई थाना राजघाट जिला बुलंदशहर 55 वर्ष की तेज रफ्तार गुन्नौर की ओर से सहसवान की ओर आ रही पिकअप ने तीनों महिलाओं को कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई ।

आनन-फानन में राहगीरों एवं जरीफनगर पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी दहगवां एवं सहसवान सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

संबंधित समाचार