बरेली: मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर बीडीए सक्रिय, एजेंसी नहीं दे पाई सीएमपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में लाइट मेट्रो चलाने के लिए बीडीए पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र पूरा कराने के लिए बीडीए अपने स्तर से देर नहीं करना चाह रहा। यही वजह है कि मेट्रो के लिए सर्वे कराने के कार्य को परिचालन बोर्ड से पास कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया …

बरेली, अमृत विचार। शहर में लाइट मेट्रो चलाने के लिए बीडीए पूरी तरह सक्रिय है। मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र पूरा कराने के लिए बीडीए अपने स्तर से देर नहीं करना चाह रहा। यही वजह है कि मेट्रो के लिए सर्वे कराने के कार्य को परिचालन बोर्ड से पास कराने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। मेट्रो के लिए सिटी मोबीलिटी प्लान (सीएमपी) नगर निगम में काम कर रही एजेंसी को उपलब्ध कराना था, लेकिन एजेंसी वह प्लान नहीं दे पाई।

इस कारण राइट्स के अफसर बरेली नहीं आए। सूत्रों के अनुसार राइट्स के अफसरों के यहां आने पर उन्हें काम की शुरुआत करने में कोई अड़चन नहीं आए। इसके लिए बीडीए ने अपने स्तर से कार्यों को पूरा करना शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए परिचालन बोर्ड के पास प्रस्ताव भेजा गया है। यह प्रस्ताव पास होकर बीडीए में मौजूद रहेगा और राइट्स के अफसरों के आते ही उन्हें भी हर तरह की मंजूरी मिल सकेगी।

सूत्रों ने बताया कि बीडीए की सक्रियता देखकर राइट्स के अफसरों को भी विश्वास हो गया है कि यहां काम में रूकावट नहीं पाएगी। इसलिए, राइट्स के अफसरों ने बरेली में अपना प्रारंभिक तौर पर सर्वे शुरू कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर होने वाले कुछ कार्य जैसे शहर का भ्रमण और शहर के महत्वपूर्ण स्थानों को भी देखा है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: फर्जी आधार और जाति प्रमाणपत्र बनाने वाले चार लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार