काशीपुर: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। करीब आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडो से हमला कर महिला, मासूम बच्ची समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर …

काशीपुर, अमृत विचार। करीब आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडो से हमला कर महिला, मासूम बच्ची समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला कटरामालियान निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र कल्लू मल ने बांसफोड़ान चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह घर पर था तो मझरा निवासी नदीम, कल्लू हर्षनाल, नासिर, रियाज अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आये तथा गाली-गलौज करने लगे। जब उसके द्वारा विरोध किया तो उक्त लोग लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

उसे उसके पुत्र अभिषेक, पुत्री काजल, अनुष्का को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने उन्हें बमुश्किल उनके चंगुल से बचाया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी उसकी पुत्री काजल की हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।