शाहजहांपुर: मुस्लिमों पर अत्याचार के खिलाफ राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
अमृत विचार, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता सईद अंसारी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अवधेश अग्निहोत्री को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से सहारनपुर में मुस्लिम युवाओं पर हुए अत्याचार पर गहरा आक्रोश जाहिर किया है और राज्यपाल से …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेता सईद अंसारी के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अवधेश अग्निहोत्री को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से सहारनपुर में मुस्लिम युवाओं पर हुए अत्याचार पर गहरा आक्रोश जाहिर किया है और राज्यपाल से पीड़ितों के लिए न्याय की गुहार लगाई गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बीती 15 जून को सहारनपुर कोतवाली में आठ मुस्लिम युवकों की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण पिटाई का वीडियो वाइरल हुआ था, जिसकी चौतरफा निंदा हुई थी। इस संबंध में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने 17 जून को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी लुकुर और उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह समेत कई जिम्मेदार लोगों ने इसे पुलिस की छवि बिगाड़ने वाली घटना बताया था। बावजूद इसके सहारनपुर के पुलिस अधिकारी इस तथ्य को झुठलाते रहे। जब घटना की सत्यता पर मोहर लगी तो पीड़ितों को झूठे मामलों में जेल भेज दिया गया।
मांग की गई है कि सहारनपुर कोतवाली में पिटाई की घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को चिंहित कर उचित धाराओं में जेल भेजा जाए, ऐसे आपराधिक कृत्य को छुपाने अथवा नकारने पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए, पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और पुलिस उत्पीड़न के शिकार सभी आठों निर्दोषों को 20-20 लाख रुपए बतौर मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में इमरान, साजिद खान, साकिब अली, जुल्फिकार, प्यारे, अनस अंसारी, बबलू, राशिद खान, परवेज, नफीस आदि शामिल रहे।
