सीतापुर: बेखौफ चोरों ने सेंध लगाकर घर से पार किये लाखों का सामान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर/संदना। बेखौफ चोरों ने इलाके के महेशपुर में बीती रात एक घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। वहीं दूसरे घर में चोर चोरी करने में असफल रहे। संदना थाना क्षेत्र के महेशपुर गाँव मे बीती रात चोरों ने मुकेश पुत्र मूलचन्द्र के घर सेंध लगाई और घर में रखा …

सीतापुर/संदना। बेखौफ चोरों ने इलाके के महेशपुर में बीती रात एक घर को अपना निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। वहीं दूसरे घर में चोर चोरी करने में असफल रहे। संदना थाना क्षेत्र के महेशपुर गाँव मे बीती रात चोरों ने मुकेश पुत्र मूलचन्द्र के घर सेंध लगाई और घर में रखा करीब एक लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह उठने पर हुई। जब उसने सामान बिखरा पड़ा हुआ देखा।

गृहस्वामी के मुताबिक बक्से में रखी दो जोड़ी पायल, कमर बिछुवा, हाथफूल, झाला, नथुनी, बिछिया समेत नगदी उठा ले गए। चोरो ने गांव के ही हरद्वारी पुत्र मुल्ला के घर में भी सेंध लगाई, लेकिन आहट होने पर चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जब इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आफिस आइये तब जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बेखौफ चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर पार किये हजारों का समान, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार