लखनऊ: SGPGI में मांगों को लेकर नर्सें निकालेंगी कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें कैडर पुर्नगठन समेत अन्य मांगों को लेकर 27 जुलाई को कलश यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा एसजीपीजीआई के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास पर समाप्त होगी। दरअसल, एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें बीते लंबे समय से कैडर पुनर्गठन, संवर्ग के नये पदनाम को जल्द से जल्द लागू करने, खाली पड़े …

लखनऊ। एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें कैडर पुर्नगठन समेत अन्य मांगों को लेकर 27 जुलाई को कलश यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा एसजीपीजीआई के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास पर समाप्त होगी।

दरअसल, एसजीपीजीआई में कार्यरत नर्सें बीते लंबे समय से कैडर पुनर्गठन, संवर्ग के नये पदनाम को जल्द से जल्द लागू करने, खाली पड़े पदों पर भर्ती करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की अपील कर रही थी। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी नर्सों की इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे समय –समय पर नर्सें प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त करती रहती हैं, इसी के चलते बीते महीने में नर्सों ने क्रमिक अनशन कर विरोध जताया था,लेकिन संस्थान प्रशासन की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद नर्सों ने आन्दोलन वापस ले लिया था।

एसजीपीजीआई नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने बताया कि हमारे मांगों को लेकर अभी तक उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री की तरफ से एक माह का समय दिया गया था,जिसमें से 15 दिन का समय बीत चुका है,आने वाले 27 जुलाई को हमलोग एक कलश यात्रा निकालेंगे, जिसका समापन मुख्यमंत्री आवास पर किया जायेगा।

पढ़ें-पीलीभीत: फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैन की करंट लगने से मौत

संबंधित समाचार