इटावा : मुख्य सचिव ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण, 16 जुलाई को पीएम करेगें उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन आगामी 16 जुलाई को प्रस्तावित है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इसके चलते एक्सप्रेस-वे के निर्माण की समीक्षा कर उसे जल्द पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दौरे पर चैनल नंबर 280 पर ककराई …

इटावा, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन आगामी 16 जुलाई को प्रस्तावित है। पीएम नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। इसके चलते एक्सप्रेस-वे के निर्माण की समीक्षा कर उसे जल्द पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दौरे पर चैनल नंबर 280 पर ककराई के पास मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी व पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने हेलीकॉप्टर से पहुंचकर निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा इसके लिए एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा है। बचे हुए काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे शुरू होने से बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे है, जो सबसे कम समय में पूरा किया गया है। अब दिल्ली से चित्रकूट जाने के लिए कम समय लगेगा। पहले दस घंटे का समय लगता था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से अब दिल्ली से चित्रकूट की दूरी मात्र छ: घंटे में तय की जा सकेगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारा तैयार होगा।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : बदल सकती है बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तारीख, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

संबंधित समाचार