कलयुगी पिता ने की चार साल के मासूम की हत्या, गली के बाहर मिला बच्चे का शव, पुलिस की जांच में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक कलयुगी पिता की हैरान कर देने वाली हरकत सामने आई है। जहां कलयुगी पिता ने अपने ही चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि …
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक कलयुगी पिता की हैरान कर देने वाली हरकत सामने आई है। जहां कलयुगी पिता ने अपने ही चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि ऐसी कौन सी वजह रही जिसकी वजह से पिता ने अपने ही मासूम बेटे की हत्या कर दी।
बता दें बिलासपुर में सीपत क्षेत्र के सेलर में बच्चे दिव्यांश उर्फ शौर्य उर्फ बल्ला का शव घर के गली में मिलने का मामला सामने आया था। पुलिस की शुरूआती पूछताछ में पिता द्वारा हत्या किए जाने की बात कबूली गई है। वहीं मामले में विवेचना अभी जारी है। इलाके में चार साल के मासूम का शव मिलने से आसपास के लोग भी हैरान रह गए। आसपास के लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा कौन निर्दयी होगी जिसने मासूम की इस बेदर्दी से हत्या कर दी।
एसपी स्नेहिल साहू ने इस बारे में बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गली में एक मासूम बच्चे का शव पड़ा है। जब इस घटना के साक्ष्य देखे तो ऐसा लगा कि घर के ही सदस्य का इसमें हाथ हो सकता है। तब हमने बच्चे के पिता से पूछताछ की तो उसने पूरी बात उगल दी। कुछ समय में पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ सर्वाधिक लघु वनोपज खरीद करने वाला राज्य: अकबर
