कन्नौज: कालेज प्रबंधक पर जानलेवा हमला, इलाके में हड़कंप, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज/छिबरामऊ। शहर की आवास विकास कालोनी में शुक्रवार की रात घर जा रहे एक कालेज के प्रबंधक पर दबंगों ने फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर की आवास विकास कालोनी निवासी श्रेयस द्विवेदी पुत्र छोटे लाल द्विवेदी एक डिग्री कालेज के प्रबंधक …

कन्नौज/छिबरामऊ। शहर की आवास विकास कालोनी में शुक्रवार की रात घर जा रहे एक कालेज के प्रबंधक पर दबंगों ने फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर की आवास विकास कालोनी निवासी श्रेयस द्विवेदी पुत्र छोटे लाल द्विवेदी एक डिग्री कालेज के प्रबंधक हैं।

वह शुक्रवार की रात घर जा रहे थे, तभी रास्ते में दबंगों ने घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। चीखपुकार सुन कर कालोनी के लोग दोड़ पड़े। इस पर आरोपित फायरिंग करते हुए फरार हो गये। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस सिक्कू तिवारी व अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: पहले प्रेमजाल में फंसा किया कोर्ट मैरिज, अब दे रहा तलाक और जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार