बहराइच: तेंदुए ने युवक पर किया हमला, वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ककरहा रेंज के ग्राम बभनिया फाटा गांव निवासी एक युवक मच्छर भगाने के लिए धुआं फैला रहा था। तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन कर्मियों ने मौके का मुआयना कर तेंदुआ के हमले …

बहराइच। ककरहा रेंज के ग्राम बभनिया फाटा गांव निवासी एक युवक मच्छर भगाने के लिए धुआं फैला रहा था। तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन कर्मियों ने मौके का मुआयना कर तेंदुआ के हमले की पुष्टि की है।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के रेंज ककरहा के ग्राम बभनिया फाटा निवासी अवधेश यादव (35) बेटे शिवधन यादव रात में अपने घर के सामने मच्छर को भगाने के लिए आग जला कर धुंवा कर रहा था। तभी घात लगाकर झांड़ी में बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।जब तक लोग समझ पाते तब तक तेंदुए ने व्यक्ति को घायल कर दिया। पड़ोसियों ने हाका लगाकर तेंदुए को भगाया।

तेंदुआ युवक को छोड़कर चला गया। वन विभाग की टीम कुछ ही दूर पर गश्त कर रही थी सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वन क्षेत्राधिकारी राम कुमार ने बताया कि बभनिया फाटा क्षेत्र में वन विभाग की टीम वन दरोगा राकेश गुप्ता, फॉरेस्ट गार्ड सुनील कुमार, वाचर दोस्त मोहम्मद की टीम गश्त कर रही थी।

तेंदुए के हमले की सूचना पाकर मौके पर टीम तत्काल पहुंची और घायल को तत्काल चिकित्सा हेतु मिहींपुरवा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज चल रहा है। मौके पर वन विभाग की टीम को लगा दिया गया है तथा लिखा पढ़ी के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।

पढ़ें-बहराइच: बाघ के हमले में मृतक आश्रित को ब्लॉक प्रमुख और वन कर्मियों ने दी सहायता

संबंधित समाचार