बरेली: देहात में मलेरिया पसार रहा पांव, अब तक 214 रोगी मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में मलेरिया से पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो शहरी क्षेत्र की तुलना में देहात में मलेरिया का प्रकोप अधिक है। जिले में 1 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आरंभ हुआ है। इससे पहले भी विभाग की ओर से मलेरिया …

अमृत विचार, बरेली। जिले में मलेरिया से पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो शहरी क्षेत्र की तुलना में देहात में मलेरिया का प्रकोप अधिक है। जिले में 1 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आरंभ हुआ है। इससे पहले भी विभाग की ओर से मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए गांव-गांव जांचे शुरू कर दी गई थीं। अब तक जिले में एक लाख से अधिक लोगों की मलेरिया जांच की गई है जिसमें देहात क्षेत्र में कुल 214 मरीज मलेरिया से ग्रसित मिले हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में सिर्फ 12 मरीज ही मलेरिया से ग्रसित मिले हैं।

जिले में 3200 टीमें कर रहीं सर्वे
जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह के अनुसार 1 जुलाई से पूर्व ही टीमों को जिले भर में डोर टू डोर मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए लगाया गया है। टीम की निगरानी भी की जा रही है। मरीज में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद तुरंत मरीजों का डाटा सीएस प्रो एप पर अपलोड किया जा रहा है जिससे मरीज के स्वस्थ होने तक निगरानी की जा सके। शहर की तुलना में देहात क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप अधिक है। दो साल पहले इस समय तक मलेरिया से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा 500 के पार था, लेकिन इस वर्ष प्रकोप कुछ कम है।

सिर्फ कागजों में फॉगिंग
शहरी क्षेत्र में लोगों की मलेरिया से बचाव करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन निगम की ओर से कागजों में ही फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। शहर के कुछ ही मोहल्लों में अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई है।

डा. अशोक कुमार, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम-
नगर निगम ने 1 जुलाई से फागिंग शुरु करा दी है। नंदौसी, खलीलपुर, सीबीगंज सहित पुराने शहर में कुछ मोहल्लों में अभी फागिंग हो पाई है। शेड्यूल के अनुसार क्षेत्रों में फागिंग कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सवारी का इंतजार कर रहे युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन गंभीर, चालक फरार

संबंधित समाचार