इंद्रावती नदी जलसंकट पर द्विपक्षीय वार्ता हो : विश्वेश्वर टुडू
जगदलपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जलशक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने इंद्रावती नदी जलसंकट पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा को द्विपक्षीय वार्ता कर समाधान खोजने का सुझाव दिया है। टुडू ने यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नदी जलबंटवारे को लेकर काफी पुराने हो चुके समझौतों की समीक्षा की भी जरूरत …
जगदलपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जलशक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने इंद्रावती नदी जलसंकट पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा को द्विपक्षीय वार्ता कर समाधान खोजने का सुझाव दिया है। टुडू ने यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नदी जलबंटवारे को लेकर काफी पुराने हो चुके समझौतों की समीक्षा की भी जरूरत बताई है।
तीन दिन के बस्तर दौरे पर सोमवार को जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और जलशक्ति से जुडी संवैधानिक संस्थाएं पूरा सहायोग करने को तैयार हैं, लेकिन शुरूआत राज्यों को करना होगा। न्यायालय में भी जलविवाद के कई मामले चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि पहले राज्य आपस में चर्चा कर समाधान खोजें। बिना द्विपक्षीय वार्ता के केवल न्यायालय में जाने से निर्णय आने में देरी होती है और विवाद बना रहता है ।
यह भी पढ़ें- बस्तर में बारिश का कहर, आवागमन के कई रास्ते बंद
