सुल्तानपुर : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
सुल्तानपुर, अमृत विचार। कुड़वार सुलतानपुर मार्ग पर गंजेहड़ी गांव के पास बाइक सवार दो लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।सूचना पर पहुची पुलिस घायलो को लेकर कुड़वार सीएचसी पहुची जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को कुड़वार कस्बा निवासी पवन कसौधन के पुत्र प्रिंस …
सुल्तानपुर, अमृत विचार। कुड़वार सुलतानपुर मार्ग पर गंजेहड़ी गांव के पास बाइक सवार दो लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।सूचना पर पहुची पुलिस घायलो को लेकर कुड़वार सीएचसी पहुची जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मंगलवार को कुड़वार कस्बा निवासी पवन कसौधन के पुत्र प्रिंस 16 वर्ष व भांजा रुद्र 10 वर्ष पुत्र मनीष बाइक से शहर से कुड़वार आ रहे थे।जैसे ही दोनो पूरे शिव दयाल गंजेहड़ी के पास पहुचे थे।तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे दोनों घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। दोनो खतरे से बाहर है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर दोनो युवकों कों जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें –Canon SELPHY CP1500: आ गया पोर्टेबल वायरलेस फोटो प्रिंटर, 23 सेकेंड में करेगा प्रिंट
