लखीमपुर-खीरी: मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने गोली मारकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला लाल्हापुर में अधेड़ ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कांकरकुइयां निवासी राजीव वर्मा(48) पुत्र सीताराम लाल्हापुर में मकान बनाकर चार पांच वर्षों से …

गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला लाल्हापुर में अधेड़ ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कांकरकुइयां निवासी राजीव वर्मा(48) पुत्र सीताराम लाल्हापुर में मकान बनाकर चार पांच वर्षों से रह रहा था। उसकी दोनों पुत्रियां लखनऊ में पढ़ने के कारण पत्नी लखनऊ में रहती थी। मोहल्ले के लोग बताते हैं कि पत्नी और बच्चों के न रहने से वह अवसाद में रहता था और शराब पीने लगा था।

सोमवार की रात 10 बजे मोहल्ले के लोगों ने फायर की आवाज सुनी तो पड़ोसी दौड़कर घर गए, जहां राजीव खून से लथपथ पड़ा था। पड़ोस ही तमंचा पड़ा मिला। उसने सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और पुत्रियों के आ जाने से उनका रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं सहित सात लोग घायल

 

 

संबंधित समाचार