UP Weather: यूपीवासियों को अभी और करना होगा बारिश का इंतजार, बादल के बरसने की संभावना कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Weather Today: प्रदेश में अच्छी बारिश को लेकर लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को भी यूपी के अलग-अलग जिलों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की आशंका कम है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी …

UP Weather Today: प्रदेश में अच्छी बारिश को लेकर लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को भी यूपी के अलग-अलग जिलों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की आशंका कम है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ताने बताया कि फिलहाल यूपी में एक हफ्ते तक मानसून की सामान्य बारिश होने की संभावना नहीं है। इस दौरान कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

इससे पहले मंगलवार को पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हाल ये है कि प्रदेश के 75 में से 70 जिलों में औसत से कम बारिश की वजह से खरीफ की फसल पर संकट मंडरा रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’ श्रेणी में है।

पढ़ें-Sultanpur : सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, केस दर्ज

संबंधित समाचार