रायबरेली: गुरु पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
रायबरेली। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा है। जनपद के आधा दर्जन से अधिक गंगा घाटों पर रात से स्नान दान का शुरू हुआ सिलसिला जारी है। जिले के गंगा नदी के घाट गेगासों, डलमऊ, गोकना, पूरे तीर, बादशाहपुर, कोटरा बहादुर गंज आदि स्थानों पर लाखों की …
रायबरेली। बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा है। जनपद के आधा दर्जन से अधिक गंगा घाटों पर रात से स्नान दान का शुरू हुआ सिलसिला जारी है। जिले के गंगा नदी के घाट गेगासों, डलमऊ, गोकना, पूरे तीर, बादशाहपुर, कोटरा बहादुर गंज आदि स्थानों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। मंगलवार की शाम से ही गोकना और डलमऊ गंगा घाट पर लोग स्नान के लिए आ गए थे। रायबरेली जनपद के अलावा अमेठी, प्रतापगढ़, अमेठी और सुल्तानपुर जनपद से स्नानार्थी विभिन्न साधनों से गंगा स्नान के लिए गोकना गंगा घाट पर आए थे।
गंगा स्नान की भीड़ के कारण डलमऊ के मुराईं की बाग और जमुनापुर चौराहा पर कानपुर को जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थित बनी रही। गोकना से सूची मार्ग पर स्नानार्थियों के वाहनों की भारी भीड़ के कारण आवागमन बाधित रहा। इस दौरान गंगा घाटों पर भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं थी। गोताखोर किसी भी घाट पर तैनात नहीं थे।
पढ़ें-UP Weather: यूपीवासियों को अभी और करना होगा बारिश का इंतजार, बादल के बरसने की संभावना कम
