मेकअप में इस तरह यूज करें Beauty blenders, मिलेगा डिफरेंट लुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कई ऐसी लड़कियां अपने मेकअप ब्रशेस को लंबे समय तक संभाल कर नहीं रख पाती हैं, या फिर मेकअप ब्रशेस का यूज कम करती हैं। उनके लिए ब्यूटी ब्लेंडर्स का यूज लाइफ चेंजिंग साबित होते हैं। लडकियां अपने चेहरे पर दिखने वाली पैची लाइन्स को लेकर परेशान रहती है और ब्रश की मदद से मेकअप …

कई ऐसी लड़कियां अपने मेकअप ब्रशेस को लंबे समय तक संभाल कर नहीं रख पाती हैं, या फिर मेकअप ब्रशेस का यूज कम करती हैं। उनके लिए ब्यूटी ब्लेंडर्स का यूज लाइफ चेंजिंग साबित होते हैं। लडकियां अपने चेहरे पर दिखने वाली पैची लाइन्स को लेकर परेशान रहती है और ब्रश की मदद से मेकअप को ब्लेंड करने में काफ़ी मुश्क़िल होती हैं।

ऐसे में ब्यूटी ब्लेंडर्स मेरी ब्यूटी रूटीन का प्रभावशाली हिस्सा बन गया है और उन्हें ब्रशेस से रीप्लेस कर दिया। मेकअप ब्लेंड करने के लिए इस्तेमाल हमेशा ब्लेंड्रस की उपयोग करना सही रहता हैं। बाजार में ब्यूटी ब्लेंडर्स के कई प्रकार के उपलब्ध हैं, इसलिए इन एक़्सपेरिमेंट्स के लिए सस्ते वाले ब्यूटी ब्लेंडर्स खरीदें और उनका इस्तेमाल करें। हम आपको कुछ हैक्स बता रहे हैं, जिन्हें आपको ट्राय करना चाहिए।

Beauty blender hacks

Nails of the week: pastel tie-dye | So Many Lovely Things

1. ब्यूटी ब्लेंडर से बनाएं नेल आर्ट

एक मिनी ब्यूटी ब्लेंडर लें, वह किसी भी आकार का हो सकता है। उसे आधे-आध पर काट लें। अब ब्लेंडर के फ़्लैट साइड पर अलग-अलग शेड्स की नेलपॉलिस लगाएं, बेस कोट वाले ब्लेंडर से नेल्स पर स्टैम्पिंग करें। आसपास फैल गई नेलपॉलिश को क्यू-टिप की मदद से साफ करें और इसके बाद टॉपकोट से सील कर दें।मेकअप आसान बनाए ब्यूटी ब्लेंडर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका2.स्किन केयर प्रोडक्ट के लिए ब्यूटी ब्लेंडर

अपने स्किनकेयर प्रॉडक्ट्स को लगाने के लिए हल्के रंग के ब्यूटी ब्लेंडर्स का इस्तेमाल करें। बस मॉइस्चराइज़र और अंडर-आई क्रीम को ब्यूटी ब्लेंडर पर रखें और चेहरे पर थपथपा कर लगाएं। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए स्किन प्रॉडक्ट्स लगाने का यह परफ़ेक्ट तरीक़ा है इसके अलावा ब्लेंडर्स की मदद से मेकअप को स्मूदली अप्लाई कर सकते हैं।

5 Merk Beauty Blender Terpopuler & Cara Mencucinya! - Tokopedia Blog3. पफी आइज़ को ब्यूटी ब्लेंडर से ठीक करें

अपनी पफी आइज़ (सूजी हुई आंखों) को ठीक करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर को पानी में भिगोकर फ्रीज कर लें। जब ब्लेंडर का पानी पूरी तरह से जम जाए, तो उसे बाहर निकालें और अंडर आई एरिया पर रखकर हल्के हाथों से मसाज दें। यह एक तरह का डीआईवाई आई पैच भी है।Makeup Brushes & How To Use Them - Eyes | Shonagh Scott - YouTube4. परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर के लिए मिनी ब्लेंडर

कुछ लोगों को दोनों आंखों में एक समान विंग्ड लाइनर लगाने के लिए काफ़ी मशक्क़त करनी पड़ती है। इसके लिए आप एक ब्यूटी ब्लेंडर्स का उपयोग कर सकते हैं। एक मिनी ब्लेंडर का चौथाई हिस्सा काट लें, अपने लाइनर को ब्लेंडर की नोक पर रखकर आंखों के कोनों पर लगाएं। इसी तरह दूसरी आंख पर भी अप्लाई करें। इस हैक से आप दोनों आंखों में एक समान विंग्ड लाइनर लगा सकेंगी।

पढ़ें-Chocolate Face Mask से अपने चेहरे के ग्लो को रखे बरकरार, जानें घर पर फेस मास्क बनाने का तरीका