IND vs ENG: रोहित शर्मा के छक्के से स्टैंड में बैठी बच्ची हुई घायल, फिजियो ने पहुंचकर किया उपचार… देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में हिटमैन रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने लंबे हिट लगाए और नाबाद 76 रनों की पारी …

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में हिटमैन रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने लंबे हिट लगाए और नाबाद 76 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में पांच लंबे छक्के लगाए। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा, जिससे स्टैंड में बैठी एक छोटी बच्ची चोटिल हो गई। वह बॉल उस बच्ची को जाकर लगी। इंग्लैंड के फिजियो तुरंत बच्ची के उपचार के लिए पहुंचे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वाकया भारतीय पारी दौरान पांचवें ओवर में हुआ। तेज गेंदबाज डेविड विली ने अपने ओवर की तीसरी बॉल काफी शॉर्ट डाली थी, जिस पर रोहित शर्मा ने हुक शॉट मारते हुए बॉल को लेग साइड में छक्के के लिए भेज दिया। यह बॉल स्टैंड में बैठी एक बच्ची को जाकर लगी। बॉल लगने के बाद बच्ची को आसपास के लोग संभालते हैं। बच्ची के साथ शायद उसके पिता थे, जिन्होंने उसे तुरंत गले लगाया।

रोहित ने बच्ची से मिलकर टेडी-चॉकलेट गिफ्ट दीं
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के बाद उस बच्ची से मुलाकात भी की, जो उनकी बॉल पर चोटिल हुई थी। रोहित ने मिलकर बच्ची को टैडी और चॉकलेट गिफ्ट दीं। रोहित शर्मा की इस बच्ची के साथ मिलने वाली फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

ये भी पढ़ें : ISSF Shooting World Cup : मेहुल घोष और साहू तुषार की जोड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, पलक-शिवा ने दिलाया कांस्य

 

संबंधित समाचार