रेल प्रशासन का फैसला, किंरदुल से चलने वाली ट्रेन 22 दिन तक जगदलपुर तक चलेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। रेल प्रशासन ने किरंदुल से चलकर विशाखापटनम के बीच चलने वाली दोनों यात्री ट्रेनों को 14 जुलाई से चार अगस्त तक किरंदुल की बजाय जगदलपुर और विशाखापटनम के बीच चलाने का निर्णय लिया है। वाल्टेयर रेलमंडल प्रशासन ने इस संबंध में कल रात आदेश जारी किया। ज्ञात हो कि पिछले एक दशक से अधिक …

जगदलपुर। रेल प्रशासन ने किरंदुल से चलकर विशाखापटनम के बीच चलने वाली दोनों यात्री ट्रेनों को 14 जुलाई से चार अगस्त तक किरंदुल की बजाय जगदलपुर और विशाखापटनम के बीच चलाने का निर्णय लिया है। वाल्टेयर रेलमंडल प्रशासन ने इस संबंध में कल रात आदेश जारी किया। ज्ञात हो कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जुलाई माह में नक्सली अपने मारे गए साथियों की याद में सभाएं करते हैं। यह सिलसिला 14 से 28 जुलाई तक एक पखवाड़ा तक चलता है। इसके बाद 28 से चार जुलाई तक एक सप्ताह शहीदी सप्ताह मनाते हैं ।

सीनियर मैनेजर रेलवे ए के त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम को विशाखापटनम से आने वाली किरंदुल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18551) को जगदलपुर में रद कर दिया जाएगा। 14 जुलाई से यह गाड़ी (ट्रेन नंबर 18552) जगदलपुर से विशाखापटनम के बीच संचालित होगी। इसी तरह 13 जुलाई को विशाखापटनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18513) किरंदुल जाएगी और शाम को वहां से लौटने के बाद 14 जुलाई से चार अगस्त तक किरंदुल नहीं भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: महिला मित्र की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या