सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल
अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। दरअसल पंजाब में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। वे कैंडिडट्स जो नेशनल हेल्थ मिशन के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हों, वे एनएचएम पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते …
अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। दरअसल पंजाब में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। वे कैंडिडट्स जो नेशनल हेल्थ मिशन के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हों, वे एनएचएम पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
बता दें इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं इनके लिए अप्लाई करने और परीक्षा की तारीख अलग अलग है। सीएचओ पद पर आवेदन 12 जुलाई से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2022 है। वहीं फार्मासिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और क्लीनिक असिस्टेंट पदों पर आवेदन 11 जुलाई से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2022 है।
वहीं शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग है। बेहतर होगा हर पद के विषय में डिटेल में जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें। हर पद के लिए अलग-अलग नोटिस चेक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- डीडीए में निकली इन पदों पर वैकेंसी, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन
