प्रयागराज: दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्महत्या करने की धमकी, कहा- केस वापस लेने पर बना रहे दबाव
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के सोरांव में एक पीड़िता ने आत्महत्या करने धमकी दी है। धमकी देते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उससे जबरन समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने खुलासा करते हुए कहा कि मेरे साथ 8 महीने पहले दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद अब विवेचक ने दुष्कर्म …
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज के सोरांव में एक पीड़िता ने आत्महत्या करने धमकी दी है। धमकी देते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उससे जबरन समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने खुलासा करते हुए कहा कि मेरे साथ 8 महीने पहले दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद अब विवेचक ने दुष्कर्म की धारा हटा दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी से दोबारा विवेचना कराने की मांग की है।
आत्महत्या करने धमकी देने वाली पीड़िता का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पीड़िता ने बताया कि 30 अक्टूबर 2021 को चार लोगों ने घर में घुसकर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले आरोपियों का नाम राम गणेश प्रधानपति, राजेंद्र प्रसाद, चंदन और पंकज बताया है।
पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत को लेकर जब पीड़िता थाने में गई मगर पीडिता के मुताबिक कहना है कि मेरी कम्प्लेन नहीं लिख रहा था कोई। मुझे वहां से भगा दिया जा रहा था। मैं कई बार अपनी शिकायत लेकर थाने गई। पर मेरी एक न सुनी गई। इसके बाद मैंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद एक्शन लेते हुए 5 जुलाई 2022 को FIR दर्ज हो सकी।
झूठे केस में फंसाने का बना रही दबाव पुलिस
पीड़िता ने बताया कि जिन 4 लोगों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया है वह अब मुझपर FIR वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि तुम्हे और तुम्हारे पूरे परिवार को मार देंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस थाने पर केस वापस लेने और हमे झूठे मुकदमें में फंसाने का दबाव बनाती है।
सोरांव थाने से बार-बार फोन आता है, थाने पर मुझे बुलाया जाता है। जब मैं जाती हूं तो अपनी मर्जी से बनाये गए बयान पर मुझसे जबरन सिग्नेचर कर सुलह करने का दबाव बनाया जाता है। पीड़िता ने वीडियो के अंत में चेतावनी दी कि यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं कप्तान आफिस के सामने जाकर आत्महत्या कर लूंगी।
पढ़ें-अयोध्या: दुष्कर्म पीड़िता को गोद में लेकर अदालत पहुंचे पिता, दिया यह बयान
