अयोध्या : सीएचसी बीकापुर के चीफ फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या , अमृत विचार। बीकापुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय की अराजक तत्वों द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट विजयपाल और वार्ड ब्वॉय अमरनाथ तिवारी सोमवार …

अयोध्या , अमृत विचार। बीकापुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय की अराजक तत्वों द्वारा पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। अस्पताल में तैनात चीफ फार्मासिस्ट विजयपाल और वार्ड ब्वॉय अमरनाथ तिवारी सोमवार की रात अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थे। आरोप है कि रात्रि 11:30 बजे वह अस्पताल गेट के बाहर चाय पान की दुकान पर गए थे। इस दौरान वाद विवाद होने पर दोनों लोगों की लात घूसा और बेल्ट से पिटाई कर दी गई। दोनों जान बचाकर भागकर अस्पताल पहुंचे। आरोपी ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा भी किया।

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत है। अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली में शिकायत की गई है।

यह भी पढ़ें –बिजनौर: छेड़खानी करने पर नाबालिग ने पिया तेजाब, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

संबंधित समाचार