हरदोई : सौतेले बेटे-बहू ने मां से किया किनारा, बेबस वृद्धा को कानून की वर्दी ने दिया सहारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बुज़ुर्ग मां को उसके सौतेले बहू-बेटे ने मुंह से निवाला ही नहीं छीना,बल्कि उसे दर-दर की ठोकरें खाने के लिए घर से बे-घर भी कर दिया।उस बेबस मां ने कोतवाली पहुंच कर एसएचओ दिलेश सिंह को सारी दास्तां कह सुनाई। इंसानियत का रिश्ता बनाने वाले दिलेश सिंह ने पहले तो उस सौतेले …

हरदोई, अमृत विचार। बुज़ुर्ग मां को उसके सौतेले बहू-बेटे ने मुंह से निवाला ही नहीं छीना,बल्कि उसे दर-दर की ठोकरें खाने के लिए घर से बे-घर भी कर दिया।उस बेबस मां ने कोतवाली पहुंच कर एसएचओ दिलेश सिंह को सारी दास्तां कह सुनाई। इंसानियत का रिश्ता बनाने वाले दिलेश सिंह ने पहले तो उस सौतेले बेटे को फटकार लगाई। इसके बाद उसे मां-बाप की इज़्ज़त करना सिखाया। बेबस मां उसकी बेबसी दूर करने वाले को झोली फैला कर दुआएं दे रही है।

मामला सण्डीला कोतवाली के पकरिहार गांव का है। वहां के चंद्रपाल ने तीन शादियां की थी। उसकी एक पत्नी 72 साल की महेश्वरी कोतवाली पहुंची। जहां मौजूद एसएचओ दिलेश कुमार सिंह को सारी दास्तां सुनाई।हमदर्द श्री सिंह ने पहले तो बुज़ुर्ग महेश्वरी को कपड़े और आर्थिक मदद दी। उसके बाद कस्बा चौकी प्रभारी बालेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में टीम तैयार कर उसे बुज़ुर्ग के गांव भेजा। उसके सौतेले बेटे को बुला कर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही तमाम नसीहतें दी। इस पर सौतेले बेटे ने अपनी मां के पैर छुए और माफी मांगी।

एसएचओ सिंह ने उसे मां-बाप की इज़्ज़त करना सिखाया। कहा कि अगर अपने मां-बाप की इज़्ज़त करोंगे तभी खुद के बच्चे इज़्ज़त करेंगे। इसके बाद बुज़ुर्ग महेश्वरी अपने घर जाने के लिए राज़ी हुई। जाते-जाते उसने झोली फैला कर दिलेश कुमार सिंह को बहुत सारी दुआएं दे डाली। वहीं इलाके के लोग हमदर्द एसएचओ दिलेश सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

यह भी पढ़ें –मथुरा: परिक्रमार्थियों की आस्था के आगे धूप और तपिश ने टेके घुटने

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज