बहराइच: लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की टीम ने गश्त के दौरान एक तस्कर को 107 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में गुरुवार …

बहराइच। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की टीम ने गश्त के दौरान एक तस्कर को 107 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में गुरुवार को रूपईडीहा पुलिस सीमा पर जांच कर रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया कि उप निरीक्षक प्रेम चंद यादव, अशोक तिवारी, शिवम मौर्य, अशोक पाल और एसएसबी के एएसआई अरुण कुमार, विशाल, सुशील कुमार राम, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार साह भारत नेपाल सीमा पर गुरुवार सुबह चार बजे गश्त कर रहे थे।

रूपईडीहा कस्बा के माल गोदाम रोड पर पुलिस और एसएसबी के जवान पहुंचे। तभी एक व्यक्ति दिखा। संदिग्ध को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास 107 ग्राम स्मैक मिला। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

तस्कर की पहचान मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद जाफर निवासी चकिया रोड रूपईडीहा के रूप में हुई है। एसएसबी के एएसआई ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए है।

पढ़ें-बहराइच: एसएसबी और पुलिस टीम ने तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों की स्मैक बरामद

संबंधित समाचार