बाराबंकी में भयावह रेल हादसा टला, गैंगमैन ने संभाली थी कमान…जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गैंगमैन की सूझबूझ से बाराबंकी आयोध्या ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ आयोध्या रेलवे ट्रैक पर सफदरगंज रेलवे स्टेशन बीच यार्ड में गुरुवार को पटरी टूटी मिली। गैंगमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने रेल पथ निरीक्षक को फौरान जानकारी दी। करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत करने के बाद ट्रैक को …

बाराबंकी। गैंगमैन की सूझबूझ से बाराबंकी आयोध्या ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया। लखनऊ आयोध्या रेलवे ट्रैक पर सफदरगंज रेलवे स्टेशन बीच यार्ड में गुरुवार को पटरी टूटी मिली। गैंगमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने रेल पथ निरीक्षक को फौरान जानकारी दी। करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत करने के बाद ट्रैक को दुरूस्त किया गया। इसके चलते सद्भावना एक्सप्रेस समेत टाटा अमृतसर एक्सप्रेस प्रभावित हुई।

बता दें कि गुरुवार की सुबह करीब 7:00 बजे सफदरगंज रेलवे स्टेशन की लूप लाइन एक गैंगमैन को टूटी मिली। इसके बाद उसने स्टेशन मास्टर भारत भूषण को फौरन जानकारी देते हुए रेल पथ निरीक्षक को भी इस बात से अवगत कराया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। फिर तत्काल एक टीम सफदरगंज रेलवे स्टेशन की ओर भेजी गई।

जिसके बाद ट्रैक का दुरुस्त किया गया। जिसमें घंटे भर से ज्यादा समय लग गया। इस दौरान कुछ देर के लिए इस लाइन से रेलवे यातायात बंद कर दिया गया। तभी बारांबकी की तरफ आ रही सद्भावना एक्सप्रेस को रसौली रेलवे स्टेशन पर रोका दिया गया। जिसमें सैकेड़ों रेल यात्री गर्मी और उमस में परेशान होकर भटकते रहे। इस सम्बन्ध में सफदरगंज के स्टेशन के अधीक्षक भरत भूषण ने बताा कि रेलवे ट्रैक को रेल पथ निरीक्षक की निगरानी में सही कराया गया। तकरीबन 55 मिनट संचालन बंद करना पड़ा। सद्भावना व टाटा अमृतसर इसी समय पहुंची थीं जो कासन से बाद में निकाली गईं।

यह भी पढ़ें- मेरठ : बड़ा रेल हादसा होने से टला, पटलने से बची नौचंदी एक्सप्रेस

संबंधित समाचार