रामपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी बच्चे घायल
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। नेशनल हाइवे स्थित भैरव बाबा के निकट टाटा मैजिक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठी मृतक की पत्नी तथा दो छोटे-छोटे बच्चे घायल हो गए। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मिलक क्षेत्र के ग्राम नगला उदई …
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। नेशनल हाइवे स्थित भैरव बाबा के निकट टाटा मैजिक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठी मृतक की पत्नी तथा दो छोटे-छोटे बच्चे घायल हो गए। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिलक क्षेत्र के ग्राम नगला उदई निवासी प्रदीप (25 वर्ष) अपनी पत्नी अनीता (23 वर्ष) तथा (4 वर्षीय पुत्र पंकज) (2 वर्षीय पुत्री माधुरी) को दवाई दिलवाने मिलक नगर आया था। दवाई लेने के बाद वह अपने गांव नगला उदई जा रहा था तभी रास्ते में पीछे से आ रहे टाटा मैजिक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । राहगीरों द्वारा एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया गया।
जहां मृतक की घायल पत्नी तथा दोनों बच्चों को परिजन बेहतर इलाज के लिए अपने साथ ले गए। वहीं घटना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल की एजेंसी पर मैकेनिक का कार्य करता था। मृतक प्रदीप के चाचा सुन्दर लाल ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंकाई सेना ने जारी की चेतावनी, कहा- परिणाम भुगतने के लिए रहें तैयार
